बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके दासनापुरा में बुधवार को एक बेहद दुखद हादसा सामने आया, जहां स्कूल के बाहर खड़ी एक 5 वर्षीय मासूम तनिषा की स्कूल वैन से कुचलकर मौत हो गई।सबसे भावुक बात यह है कि मासूम तनिषा का अगले शुक्रवार को ही छठा जन्मदिन था, लेकिन इससे पहले उसकी मौत पूरा परिवार सदमे में है।जानिए पूरा मामलादरअसल, तनिषा अपनी मां के साथ 7 वर्षीय बड़ी बहन कनिका को स्कूल से लेने गई थी। इसी दौरान तनिषा अचानक चलती स्कूल वैन के सामने आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक तनिषा किशोर और मधु की बेटी थी।पुलिस ने शुरू की जांचघटना की जानकारी मिलते ही चिक्काबनवारा ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए नेलमंगला सरकारी अस्पताल भेज दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसी की लापरवाही थी या नहीं।





