जमानती-बॉन्ड की प्रक्रिया पूरी न होने से उर्मिला की रिहाई अटकी

नई दिल्ली, एजेंसी। पूर्व विधायक की बेटी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की जमानत मंजूर होने के दूसरे दिन जमानती नहीं मिल पाए। ऐसे में जेल से रिहाई होने की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी नहीं हो पाने से सनावर की रिहाई नहीं हो सकी। इस बीच दिनभर रिहाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रही।24 अक्तूबर को उर्मिला सनावर के खिलाफ पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उर्मिला सनावर उन्हें व उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर मानहानिकारक टिप्पणियां कर रही थीं। बताया कि सनावर उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर पांच करोड़ रुपये की मांग भी कर रही थी। साथ ही दास धाम अपने नाम कराने का दबाव बनाया था। ऐसा न करने पर पूरे परिवार की हत्या करा देने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 25 अक्तूबर को सहारनपुर से उर्मिला को गिरफ्तार कर लिया था। उसी दिन कोर्ट में पेश भी किया था, जहां से सनावर को जेल भेज दिया था। सोमवार को उर्मिला सनावर की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *