नई दिल्ली, एजेंसी। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने देश के दक्षिणी हवाई क्षेत्र में तीन अमेरिकी ड्रोन को रोक लिया। आईआरजीसी के मुताबिक, इनमें से दो ड्रोन एमक्यूएम-170 आउटलॉ थे, जिन्हें केश्म द्वीप के ऊपर रोका गया। तीसरा ड्रोन एमक्यू-9 रीपर था, जिसे होर्मुज स्ट्रेट के पूर्वी हिस्से के समुद्री क्षेत्र में मार गिराया गया।इस बीच, अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट दी कि अमेरिका ने सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट में स्थित ईरान के रणनीतिक महत्व वाले केश्म द्वीप पर हमला किया।





