ऋषिकेश तहसील में राज्य आंदोलनकारियों का प्रदर्शन

ऋषिकेश। ऋषिकेश तहसील परिसर में पिछले 27 दिनों से अपनी मांगों को लेकर क्रमिक धरने पर बैठे राज्य आंदोलनकारियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। छूटे आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण नहीं होने से नाराज राज्य आंदोलनकारियों ने ऋषिकेश तहसील में प्रदर्शन किया। उनके समर्थन में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी परिषद की उपाध्यक्ष चारू कोठारी भी तहसील पहुंचीं। उन्होंने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और सरकार के स्तर पर इस मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। धरनास्थल पर मौजूद आंदोलनकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार के सामने रख रहे हैं, लेकिन प्रशासन और शासन स्तर पर उनकी उपेक्षा की जा रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *