केदारताल रेस्क्यू ऑपरेशन, संकरी घाटी होने से बढ़ी चुनौती

उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है, वह संकरी घाटी क्षेत्र है। जिला प्रशासन के अनुसार इससे कुछ चुनौती बनी हुई है। 10 सदस्यीय टीम को संबंधित जगह पर हेलिकाप्टर से उतारा दिया गया है। टीम सुबह से तलाश करने का अभियान चलाएगी। गंगोत्री नेशनल पार्क की टीम भी नीचे की तरफ से खोह, गुफा में तलाश करेगी।जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य बताते हैं कि पिछले महीने उत्तरकाशी जिले में कालिंदी पास (कालिंदी खाल) ट्रेक के पास पर्वतारोही फंसे थे, उनके लिए रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया था, वहां पर स्थिति तुलनात्मक तौर पर अलग थी, वह जगह खुली और चौड़ी जगह थी और हेलिकाप्टर उतर सकता था।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *