ट्रंप को भारतीय मूल के नेता ने मिडटर्म चुनाव में दिया झटका

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में वोटों की गिनती चल रही है और जो नतीजे आ रहे हैं वो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पार्टी के लिए सुखद नहीं हैं. विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी हावी है और ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी पिछड़ रही है. राष्ट्रपति बराक ओबामा के सलाहकार रहे और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार सुहास सुब्रमण्यम को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का सदस्य फिर से चुन लिया गया है. 40 साल के भारतीय मूल के सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जीत हासिल की. ​​उन्होंने कुल वोटों में से 61.5 प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन डेव बेकविथ को केवल 36.4 प्रतिशत वोट मिले.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *