कोरोना से फिर खलबली, क्या है नया वेरिएंट PJ.2.1, कितना खतरनाक

नई दिल्ली, एजेंसी। कोरोना वायरस ने एक बार फिर खलबली मचा दी है. कोविड-19 का नया वैरिएंट PJ.2.1 कनाडा के ओंटारियो में मई 2026 में पहली बार सामने आया था. अब अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और एशिया के कुछ देशों में इसकी पहचान हुई है. इसके स्पाइक प्रोटीन में कई म्यूटेशन मिले हैं, लेकिन अभी इसके ज्यादा गंभीर बीमारी पैदा करने या मौतों का खतरा बढ़ाने के प्रमाण नहीं हैं. भारत में भी फिलहाल इसकी मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है. जानिए इस नए वैरिएंट के लक्षण, फैलने की वजह और इससे जुड़े खतरे.सर्दी का आगाज हो चुका है. इसके साथ ही कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दे दी है. जी हां, कोरोना वायरस का नया वेरिएंट से पूरी दुनिया में खलबली मच गई है. कोविड-19 (COVID-19) के इस नए वेरिएंट का नाम है- PJ.2.1. यह कई देशों में पाया गया है. सबसे पहले इसकी पहचान मई 2026 में कनाडा के ओंटारियो प्रांत में हुई थी. अब यह कनाडा से निकलकर पूरी दुनिया में हड़कंप मचा रहा है.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *