तस्वीरों में अनिरुद्ध की शादी: वेष्टि में दिखे कंपोजर, लहंगे में नजर आईं काव्या

नई दिल्ली, एजेंसी। साउथ इंडस्ट्री के मशहूर कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने काव्या मारन से शादी कर ली है। दोनों ने ग्रीस में एक प्राइवेट सेरेमनी होस्ट की, इसमें उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। शादी के बाद अनिरुद्ध ने इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। देखिए अनिरुद्ध और काव्या की ड्रीमी वेडिंग की कुछ अनदेखी तस्वीरें।अनिरुद्ध और काव्या ने अपने वेडिंग लुक को बेहद क्लासिक रखा। अनिरुद्ध ने आइवरी कलर के आउटफिट में नजर आते हुए मैचिंग वेष्टि के साथ कुर्ता पहना और इसके साथ एक लंबी जैकेट कैरी की जिस पर बेहद खूबसूरत और बारीक कढ़ाई की गई थी। दूसरी ओर, काव्या ने ब्लश-पिंक कलर का लहंगा चुना, जिस पर बारीक कढ़ाई और सीक्विन का काम किया गया था।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *