लॉस एंजिल्स मेट्रो स्टेशन के बाहर मौत बनकर दौड़ी कार; तीन की मौत

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में नॉर्थ हॉलीवुड के एक व्यस्त मेट्रो स्टेशन के बाहर मिनीवैन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद पुलिस ने 61 वर्षीय ड्राइवर इहोर डेमियानेंको को तीन लोगों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी हादसे की वजह और ड्राइवर की मंशा की जांच कर रही है। जांचकर्ता दुर्घटना के वीडियो को एक-एक फ्रेम करके देखेंगे। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला गया। वह बात करने की स्थिति में था, लेकिन मंगलवार को हुए हादसे के बाद सदमे में दिखाई दे रहा था। अधिकारी अभी तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि दुर्घटना किस वजह से हुई और क्या ड्राइवर ने जानबूझकर लोगों को टक्कर मारी थी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *