असम में बड़ा रेल हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कंप

नई दिल्ली, एजेंसी। असम में आज बुधवार को सुबह-सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया. कोलकाता से सैरांग जा रही 13125 कोआ-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए. इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. हादसा डिगारू स्टेशन के पास हुआ. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. इस बादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि, रेलवे की मानें तो किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हादसे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है.दरअसल, यह घटना असम के डिगारु स्टेशन के पास की है. रेलवे ने बताया कि कोलकाता से सैरांग जाने वाली ट्रेन कोआ सैरांग एक्सप्रेस (13125) डिगारु स्टेशन के पास ही पटरी से उतर गई. डिरेलमेंट में ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए. नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे के अनुसार, घटना की सूचना मिलती ही मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके हैं और फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *