ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऋषिकेश दौरे के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम के दौरान भीड़ में खड़ी एक महिला ने अपनी परेशानी बताने के लिए मुख्यमंत्री को आवाज लगाई तो वह रुक गए। मुख्यमंत्री खुद महिला के पास पहुंचे और उसकी समस्या सुनी।महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसके पति के फेफड़े खराब हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पति का समुचित उपचार नहीं हो पा रहा है। वहीं, राशन कार्ड नहीं बनने से परिवार को आर्थिक और घरेलू परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।





