देहरादून : प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस ग्रीन कॉरिडोर के लिए प्रधानमंत्री का ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया, जिससे अब दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र ढाई घंटे में तय होगी।इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रीन कॉरिडोर के लिए प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश वासियों की तरफ से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत अब रफ्ता-रफ्ता नहीं रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि आज का दिन कई मायनों में विशेष है। 2014 से पूर्व का समय सभी को याद है, जब देश के लोगों का उत्साह ठंडा पड़ गया था। सेनाओं का मनोबल जवाब देने लगा था। ऐसे में देश की कमान पीएम मोदी ने संभाली वह आज हमारे साथ मौजूद हैं। प्रधानमंत्री के बनने के बाद 28वीं बार देवभूमि को स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वे हर बार कोई न कोई सौगात लेकर आए हैं।





