चांद के दीदार से लेकर व्रत खोलने तक, मुख्यमंत्री और पत्नी गीता धामी की दिखी खास झलक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ करवा चौथ का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पर्व को भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और पति-पत्नी के बीच प्रेम व विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार बताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि करवा चौथ हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व पति-पत्नी के बीच अटूट विश्वास, प्रेम और समर्पण की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में ऐसे पर्व पारिवारिक रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की भावना को सुदृढ़ करते हैं।मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ईश्वर से प्रदेश के सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने करवा चौथ के अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में प्रेम और आपसी विश्वास बनाए रहने की कामना भी की।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *