नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम के कारण चांद के दीदार नहीं होने पर मधु विहार में सुहागिनें पूर्व दिशा की ओर निहारती नजर आईं। करवाचौथ की परंपरा के अनुसार महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद छलनी से चांद और अपने पति के दीदार कर व्रत खोलती हैं।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर पति मनीष गुप्ता के साथ करवाचौथ की पूजा-अर्चना की और व्रत खोला।दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहने के कारण अभी तक चांद के दीदार नहीं हो सके हैं। वहीं, असम के गुवाहाटी में चांद नजर आने के बाद करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर अपना व्रत खोला।





