नई दिल्ली, एजेंसी। करवा चौथ का त्योहार बॉलीवुड सितारों के बीच भी खास उत्साह के साथ मनाया गया। इस दिन कई अभिनेत्रियां अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पारंपरिक कपड़ों में सज-संवरकर इस त्योहार की खुशियां मनाती हैं। इस बार भी प्रियंका चोपड़ा, रकुल प्रीत, शिल्पा शेट्टी और यामी गौतम समेत कई सेलेब्स ने अपने खूबसूरत अंदाज से सबका ध्यान खींचा। प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ के मौके पर लाल रंग का पारंपरिक आउटफिट पहना। लाल रंग के सूट और मैचिंग दुपट्टे में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों में प्रियंका पति निक जोनस के साथ करवा चौथ की रस्म निभाती नजर आईं। एक तस्वीर में उनकी बेटी मालती मैरी भी लाल रंग के कपड़ों में दिखाई दीं।शिल्पा शेट्टी भी करवा चौथ पर पारंपरिक लुक में नजर आईं। अभिनेत्री ने गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी, जिस पर सुनहरे और लाल रंग की कढ़ाई की गई थी। माथे पर लाल बिंदी और मांग में सिंदूर के साथ शिल्पा का अंदाज बेहद खूबसूरत दिखा।





