नई दिल्ली, एजेंसी। जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक ने अपना पहला संदेश जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किए गए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी ‘हिरासत’ के बाद पहला संदेश जारी किया है. उन्होंने 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए इसे “भारत का दूसरा आजादी आंदोलन” बताया है. वांगचुक ने अपने संदेश में लिखा, “अन्याय से आजादी, डर से आजादी. पेपर लीक जैसे अन्याय से मुक्ति और मेरी गैरकानूनी हिरासत से आजादी के लिए संसद मार्च को को सफल बनाइए.





