15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा फिर शुरू करने की तैयारी, कल की दिल्ली बैठक में होगा फैसला

देहरादून :14 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली डीजीसीए, हेली ऑपरेटरों व मौसम विभाग के अधिकारियों की बैठक में केदारनाथ हेली और चारधाम चार्टर्ड सेवा के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से हेली सेवा संचालित करने की तैयारी है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी है। 14 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली डीजीसीए, हेली ऑपरेटरों व मौसम विभाग के अधिकारियों की बैठक में केदारनाथ हेली और चारधाम चार्टर्ड सेवा के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा।इस बार 22 अप्रैल 2026 को बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया था। गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलिपैड से आठ एविएशन कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है। डीजीसीए ने मानसून सीजन को देखते हुए 25 जून तक हेली सेवाओं की उड़ान की अनुमति दी थी। इसके बाद से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा स्थगित चल रही है। अब 15 सितंबर से दोबारा केदारनाथ हेली सेवा व चारधाम चार्टर्ड सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है।उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि 14 अगस्त को नई दिल्ली में डीजीसीए, हेली ऑपरेटरों व मौसम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक होनी है। इसमें केदारनाथ हेली सेवा व चारधाम चार्टर्ड सेवा के संचालन पर चर्चा की गई। डीजीसीए की अनुमति के बाद 15 सितंबर से हेली सेवा शुरू जाएगी।पहले चरण की चारधाम यात्रा में हेली सेवा से 1.37 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ धाम गए। केदारनाथ के लिए हेली सेवा की काफी मांग रहती है। यही वजह की बुकिंग पोर्टल खुलते ही कुछ ही मिनट में टिकट फुल हो जाती है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *