बदरीनाथ धाम में बर्फबारी: बदला मौसम का मिजाज, सफेद चादर से ढकी चोटियां

चमोली। बदरीनाथ धाम में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। धाम में बर्फबारी होने से चोटियों और आसपास के क्षेत्र का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। बर्फ की सफेद चादर से ढके धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट से ठिठुरन भी बढ़ गई है। सर्द हवाओं के बीच धाम में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।रविवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार तीन से सात नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।इससे पहले दो नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *