देहरादून । एलाइंस एअर ने मंगलवार से देहरादून-कुल्लू के बीच सीधी उड़ान सेवा का शेड्यूल जारी कर दिा है। 72 सीटर विमान सप्ताह में दो दिन मंगलवार और बृहस्पतिवार को इस रूट पर उड़ान भरेगा। मंगलवार के लिए एक तरफ का प्रति व्यक्ति किराया 1,758 रुपये निर्धारित किया है।निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार, एलाइंस एअर का विमान सुबह 9:50 बजे देहरादून एयरपोर्ट से कुल्लू के लिए उड़ान भरेगा और करीब एक घंटे बाद सुबह 10:50 बजे कुल्लू एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहीं, कुल्लू से यह विमान सुबह 10:55 बजे देहरादून के लिए रवाना होगा और लगभग 11:50 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेगा।





