ढाका। बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारी अपनी वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी हिंसक प्रदर्शन करते रहे। वाहनों में तोड़फोड़ और मुख्य सड़कों को जाम किए जाने की खबरें सामने आने के बाद, अधिकारियों को अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों को तैनात करना पड़ा।स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, राजधानी के मीरपुर इलाके, आशुलिया, गाजीपुर और नारायणगंज में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी, जबकि पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस, पानी की बौछारों और लाठियों का इस्तेमाल किया।





