मुख्यमंत्री ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई खटीमा के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग किया।मुख्यमंत्री ने विद्यालय के पुनर्निर्माण एवं आधुनिकीकरण कार्यों के साथ-साथ ₹65.07 लाख की लागत से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला तराई में निर्मित मंच एवं परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी लोकार्पण किया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट व उपहार वितरित किए तथा उनके शारीरिक विकास के लिए स्थापित झूलों पर स्वयं बच्चों को झूला झुलाया। मुख्यमंत्री के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार से बच्चे और ग्रामीण अत्यधिक उत्साहित नजर आए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्मार्ट क्लास व प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और बच्चों के साथ संवाद किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *