नई दिल्ली, एजेंसी। मेक्सिको के चियापास तट के पास 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी को लेकर चेतावनी जारी की गई। भूकंप का केंद्र प्यूर्टो मादेरो के पास और जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इसके झटके ग्वाटेमाला सिटी और एल सल्वाडोर तक महसूस किए गए। पढ़िए रिपोर्ट-मेक्सिको के दक्षिणी राज्य चियापास के तट के पास 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मेक्सिको के शहर प्यूर्टो मादेरो के पास था। इसकी गहराई जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे थी।भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने इस क्षेत्र के लिए सुनामी की आशंका जताते हुए चेतावनी जारी की है।





