हिमस्खलन में फंसे निर्मल पुर्जा : पल में गायब हुए पर्वतारोही

इस्लामाबाद। ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में नेपाल के मशहूर पर्वतारोही निम्स पुर्जा समेत 10 की मौत हो गई। हादसे से पहले का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पलभर में हिमस्खन के कारण सभी पर्वतारोही बर्फ में दबते नजर आ रहे हैं।  कैसे हुआ यह हादसा, जानिए इस रिपोर्ट में।ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन से पर्वतारोहियों की मौत  ग्राफिक/इंस्टाग्राम/कराकोरम विजननेपाल के मशहूर पर्वतारोही निर्मल निम्स दाई पुर्जा की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में ब्रॉड पीक पर हिमस्खनल के कारण उनकी मौत हुई है। इसका एक कथित वीडियो भी सामने आया है। इसमें दावा किया जा रहा है कि यह उनकी मौत के पहले का वीडियो है। सोशल मीडिया खाता कराकोरम विजन ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसके साथ ही इसमें दावा करते हुए कहा गया है, हमारी टीम ने यह फुटेज 30 जुलाई को उस समय रिकॉर्ड किया था, जब हादसा होने से ठीक पहले का वक्त था। हम बेस कैंप से देख रहे थे और साफ दिखाई दे रहा था कि दुनिया के मशहूर पर्वतारोही निर्मल निम्स पुर्जा समेत 10 विदेशी पर्वतारोही पहाड़ पर ऊपर की ओर बढ़ रहे थे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *