अमेरिका के मॉल में भारतीय युवक पर 15 बार चाकू से हमला

वॉशिंगटन। अमेरिका के एक शॉपिग मॉल में एक कियोस्क कर्मचारी पर कथित तौर पर उसके धर्म की वजह से हमला किया गया।कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, 48 साल के पीटर माइकल लार्सन ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने जान-बूझकर पीड़ित को निशाना बनाया क्योंकि वह मुस्लिम था और उसका मकसद मुसलमानों को मारना है।यह घटना सोमवार को वेस्ट वैली सिटी के वैली फेयर मॉल के अंदर हुई। पुलिस का कहना है कि लार्सन उन कर्मचारी के पास गया, जिसकी पहचान बाद में दोस्तों ने सोहेल के तौर पर की और हमला करने से पहले उससे बातचीत की और उसके धर्म के नाम के बारे में पूछा।अधिकारियों ने लार्सन पर हत्या की कोशिश और खतरनाक हथियार रखने का आरोप लगाया है। उसे साल्ट लेक काउंटी जेल में रखा गया है।पाल की एक ज्वेलरी की दुकान में काम करने वाली लूना नुनेज में ABC साल्ट लेक सिटी को बताया कि लार्सन ने सबसे पहले सोहेल से पूछा कि वह कहां से है। उसने पूछा कि तुम कहां से हो, तो सोहेल ने उसे बताया कि मैं भारत से हूं और मेरा नाम सोहेल है। लार्सन ने पूछा कि क्या तुम मुस्लिम हो, जवाब में सोहेल में कहा कि हां, इतना सुनते ही उसने चाकू से हमला करना शुरू कर दिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *