भारतीय डाक ने रचा इतिहास, पहली बार कमाई 4000 करोड़ के पार

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय डाक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में पहली बार 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की आय दर्ज की है। डाक विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में पहली बार 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित की है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।डाक विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में 15,500 करोड़ रुपये की आय अर्जित की थी, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में उसकी आय 13,218 करोड़ रुपये रही थी। डाक विभाग अपनी सेवाएं भारतीय डाक के नाम पर देता है।सिंधिया ने एक समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस तिमाही (चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही) में कुल कारोबार वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही की तुलना में 22.2 प्रतिशत बढ़ा है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *