आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां वज्रपात की चेतावनी जारी

लखनऊ : मौसम के बदले मिजाज के बीच लखनऊ मंडल और आसपास के जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लखनऊ, रायबरेली और बाराबंकी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के कई अन्य हिस्सों के लिए भी मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है। विभाग द्वारा जारी तात्कालिक पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश, बिजली गिरने तथा तेज हवाएं चलने के आसार हैं।आसपास के इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात, अचानक तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) और मध्यम से भारी वर्षा की प्रबल संभावना जताई गई है। पूर्वांचल और मध्य यूपी के जिलों जैसे प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा और बहराइच में भी बारिश हो सकती है।इसके अलावा बुंदेलखंड और मध्य-पश्चिमी क्षेत्र के जालौन, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद और सीतापुर में भी प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, रोहिलखंड और तराई क्षेत्र जैसे शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बदायूं व आसपास के इलाकों में मौसम बदला रहेगा, हालांकि यहां बारिश की तीव्रता कम रहने की संभावना है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *