हर-हर महादे बंद हुए बाबा केदार के कपाट, अब अगले साल देंगे दर्शन

रुद्रप्रयागः भैयादूज के मौके पर आज केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो गए. शुभ मुहूर्त में बुधवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर कपाट बंद किए गए. दर्शन के अंतिम दिन भी केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ नजर आई. बता दें कि शीतकाल के लिए गढ़वाल हिमालय के चारधाम-गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद हो पहे हैं, जिनकी तिथि तय हो चुकी थी. गंगोत्री के कपाट जहां दीवाली के अगले दिन यानी अन्नकूट पर्व पर 10 नवंबर को बंद हो गए. वहीं यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट भैयादूज के पर्व पर 11 नवंबर को बंद हुए. जबिक बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *