धर्मनगरी में आस्था का सैलाब: 76 लाख से ज्यादा भक्तों ने अब तक भरा जल

हरिद्वार : कांवड़ मेले में रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा रहा। तड़के से लेकर देर रात तक गंगाजल भरकर कांवड़ियों के रवाना होने का सिलसिला लगा रहा।कांवड़ मेला के चौथे दिन हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ा दिखा। रविवार को कुल 31 लाख 50 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक 76 लाख 85 हजार से अधिक शिवभक्त विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।कांवड़ मेले में रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा रहा। तड़के से लेकर देर रात तक गंगाजल भरकर कांवड़ियों के रवाना होने का सिलसिला लगा रहा। कांवड़ पटरी मार्ग के अलावा बड़ी संख्या में हाईवे से भी शिवभक्त गुजर रहे हैं। लगातार धर्मनगरी में पहुंचने वाले भक्तों की संख्या बढ़ रही है। अगले एक हफ्ते में ये संख्या करोड़ों में पहुंचने की आशंका है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, कांवड़ मेले की शुरुआत से लेकर 2 अगस्त की शाम छह बजे तक कुल 76 लाख 85 हजार शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।

अगले दो दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सक्रिय है। इसमें कांवड़ पटरी मार्ग पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।टीम समय-समय पर कांवड़ पटरी के चौक से आवागमन सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं, तीन दिन में दो बड़े हादसों को लेकर जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील शुरू कर दी है। इसमें सूचना प्रसारित की जा रही है कि यात्री निर्धारित स्थान पर ही स्नान करें। वहीं, यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें।रविवार को बागपत से हरिद्वार पहुंचे शिवभक्त 251 फीट लंबी और 11 फीट चौड़ी तिरंगा वाली कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर निकले हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *