देहरादून : उत्तराखंड गर्मी अपना कहर बरपा रही है। देहरादून में 40 डिग्री के पास पहुंचा पारापहुंच गया है। वहीं, मैदानी इलाकों में गर्म हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है।उत्तराखंड में तेज लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर विभाग ने सभी जिलों को तेज लू से निपटने के लिए दिशानिर्देश जारी किए। अस्पतालों में लू के कारण बीमार मरीजों के इलाज के लिए अलग कक्ष, दवाईयों की उपलब्धता व प्रतिदिन रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी दिशानिर्देश के अनुसार, सभी जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को लू से संबंधित बीमारियों की रोकथाम व प्रभावी प्रबंधन के निर्देश दिए गए। मौसम विभाग के सामान्य से अधिक तापमान की पूर्वानुमान के बाद सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए रणनीति बनाई है।





