39वें राष्ट्रीय खेल: पदक दिलाने वाले 22 खेलों पर उत्तराखंड का विशेष फोकस

देहरादून। 39वें राष्ट्रीय खेलों में पदक तालिका के शीर्ष पांच में जगह बनाने के लक्ष्य के साथ उत्तराखंड ने अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। इस बार प्रदेश का विशेष फोकस उन 22 खेल विधाओं पर रहेगा, जिनमें राज्य के खिलाड़ियों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक हासिल किए थे। इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन दोहराने के लिए खिलाड़ियों की पहचान और चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा के मुताकि कुछ खेलों के खिलाड़ियों का चयन किया जा चुका है। विशेष प्रमुख सचिव खेल के मुताबिक पिछले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने पदक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया था। अब प्रदेश की कोशिश पदक जीतने वाली खेल विधाओं में अपनी स्थिति मजबूत करने के साथ अन्य खेलों में भी पदक की संभावनाएं तलाशने की है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *