PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए

नई दिल्ली, एजेंसी। सैकड़ों की भीड़ आज सुबह-सुबह रावलाकोट में बस टर्मिनल पर जमा हुई थी लेकिन प्रदर्शन शुरू होता, उससे पहले ही तैयारी करके बैठे रेंजर्स ने प्रदर्शनकारियों पर वहां RPG-7 रॉकेट से हमला कर दिया। लोगों में अफरा तफरी मची तो पाकिस्तानी सेना ने भाग रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। POK की राजधानी मुजफ्फराबाद से सिर्फ 41 किलोमीटर दूर रावलाकोट में आज आसिम मुनीर की फौज ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पाकिस्तान के फौजियों ने रावलाकोट में ऐसे अटैक किया जैसे किसी देश के खिलाफ जंग छेड़ दी हो। ड्रोन और रॉकेट से हमला किया। उनके टारगेट पर POK के आम लोग निहत्थे लोग थे। इन लोगों का कसूर ये है कि वो 5 महीने से अपने बुनियादी हकों की मांग के लिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *