लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव भर्ती सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि बोर्ड ने वर्ष 2023 की कुशल खिलाड़ी सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 48 उपनिरीक्षक (एसआई नागरिक पुलिस) और 427 सिपाहियों के पदों पर कुशल खिलाड़ियों की भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर ने सफल अभ्यर्थियों को चयन के लिए बधाई दी है।बोर्ड के अपर सचिव भर्ती सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि बोर्ड ने वर्ष 2023 की कुशल खिलाड़ी सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। एसआई नागरिक पुलिस के 91 पदों (56 पुरुष एवं 35 महिला) के सापेक्ष चयन प्रक्रिया पूरी की गई। इनमें से योग्य पाए गए 43 अभ्यर्थियों (23 पुरुष और 20 महिला) का अंतिम चयन किया गया है।





