क्या बंगाल में होगा परिवर्तन? 6 पोल्स में भाजपा आगे

नई दिल्ली, एजेंसी।तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 10 प्रमुख एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो राज्य में एक बेहद रोमांचक और उलझी हुई चुनावी तस्वीर पेश कर रहे हैं। 234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। सामने आए 10 में से छह सर्वे सत्ताधारी द्रमुक गठबंधन की शानदार वापसी का साफ संकेत दे रहे हैं। ‘प्रजा पोल’ (148-168 सीटें) और ‘चाणक्य स्ट्रैटजी’ (145-160 सीटें) ने द्रमुक+ को भारी बहुमत मिलने का अनुमान जताया है। हालांकि, ‘जेवीसी’ और नए सर्वे ‘वोट वाइब’ ने एनडीए के पक्ष में माहौल दिखाते हुए सबको चौंका दिया ‘जेवीसी’ ने एनडीए को 128-147 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत दिया है, जबकि ‘वोट वाइब’ ने भी एनडीए को 114-124 सीटें देकर उसे सत्ता के बेहद करीब या पार पहुंचा दिया है।

इन सबके बीच, सबसे बड़ा सियासी भूचाल अभिनेता विजय की नई पार्टी टीवीके लाती दिख रही है। सबसे ज्यादा हैरानी भरोसेमंद माने जाने वाले ‘एक्सिस माय इंडिया’ के आंकड़ों ने पैदा की है, जिसने टीवीके को 98 से 120 सीटें देकर सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान जताया है। वहीं, ‘कामाख्या एनालिटिक्स’ के सर्वे में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिल रहा है, लेकिन टीवीके 67-81 सीटें जीतकर राज्य में ‘किंगमेकर’ की भूमिका में खड़ी नजर आ रही है। कुल मिलाकर इन विरोधाभासी और दिलचस्प एग्जिट पोल्स ने तमिलनाडु के चुनावी नतीजों को पूरी तरह से अप्रत्याशित बना दिया है, जिसका असली फैसला मतगणना के दिन ही होगा।पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं।

इनमें पश्चिम बंगाल के नतीजों ने सबसे ज्यादा चौंकाया है। आठ प्रमुख एग्जिट पोल्स में से छह सर्वे में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है, जो लंबे समय से सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस की विदाई और राज्य में एक बड़े राजनीतिक बदलाव का साफ संकेत है।इसके अलावा, असम और पुदुचेरी में भाजपा और एनडीए भारी बहुमत के साथ आसानी से अपनी सरकार बनाते हुए नजर आ रहे हैं। दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो, केरल में वामपंथी सरकार (एलडीएफ) को बड़ा झटका लग सकता है और वहां कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की सत्ता में वापसी के मजबूत आसार हैं।वहीं, तमिलनाडु में ज्यादातर एग्जिट पोल द्रमुक गठबंधन की सत्ता में वापसी का दावा कर रहे हैं तरह से पस्त हो गया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *