उत्तराखंड विधानसभा सत्र: अनुपूरक बजट पर चर्चा-मतदान आज नौ विधेयकों को मिलेगी मंजूरी

देहरादून। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पहली बार एक साल में दो विधानसभा सत्र हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने गैरसैंण में सत्र कराने को प्राथमिकता दी है। भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में मंगलवार से विधानसभा सत्र शुरू हुआ। साथ ही राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पहली बार एक साल के भीतर दो विधानसभा सत्र आयोजित होने का नया अध्याय जुड़ गया है। इससे पहले इसी साल मार्च में भराड़ीसैंण में बजट सत्र आयोजित किया गया था। गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित करने की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। इसके बाद से यहां समय-समय पर विधानसभा की कार्यवाही संचालित होती रही है। हालांकि कुछ वर्षों में यहां कोई सत्र आयोजित नहीं हुआ, जबकि कुछ वर्षों में एक बार विधानसभा सत्र आयोजित किया गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *