आंध्र प्रदेश प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट, आंधी से उखड़े पेड़; ओडिशा में भी बारिश

नई दिल्ली, एजेंसी। चक्रवात अर्नब के लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी रहने के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंध्र प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन इलाकों में बेहद भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान और तेज सतही हवाएं चलने की चेतावनी दी है।आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, रेड अलर्ट वाले जिलों में शामिल हैं: श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अनकापल्ली, काकीनाडा, पूर्वी गोदावरी और एलुरु।आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में चक्रवाती तूफान अर्नब के लैंडफॉल को लेकर मौसम विभाग के निदेशक पीवीएन मूर्ति ने कहा, “बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान अर्नब इस समय नरसापुर और यानम के बीच तट पर स्थित है। यह फिलहाल तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहुत धीरे आगे बढ़ रहा है। लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और तूफान का केंद्र तट को छू चुका है। लैंडफॉल की पूरी प्रक्रिया पूरी होने में अगले एक से दो घंटे या दो से तीन घंटे लग सकते हैं।”

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *