सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

भराणीसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में गैरसैंण में सबसे अधिक समय तक विधानसभा सत्र चला है।सत्र के समापन के बाद पत्रकारों से वार्ता में मुख्यमंत्री ने विपक्ष के रवैये पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का रवैया अराजकता फैलाने वाला है। कभी कहीं चले जाना और कभी प्रधानमंत्री आवास के बाहर पहुंच जाना, कांग्रेस के इस व्यवहार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के युवराज की हताशा साफ दिखाई देती है और उनका आचरण सबके सामने है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *