आंध्र प्रदेश में पांच की मौत, ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट; नायडू ने अमित शाह को लिखा पत्र

नई दिल्ली, एजेंसी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चक्रवात अर्नब से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम भेजने का अनुरोध किया। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों की मदद आगे भी जारी रखने की मांग की। नायडू ने कहा कि शुरुआती आकलन के अनुसार करीब 80 मकानों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें अधिकतर कोनसीमा जिले में हैं। राज्य की सड़कों पर 220 से अधिक पेड़ गिरे, जिनमें से 170 से ज्यादा हटाए जा चुके हैं। तटीय जिलों के कुछ हिस्सों में सड़कों को नुकसान और बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी भी दी गई। उन्होंने कहा कि बहाली के लिए टीमें काम कर रही हैं और आने वाले दिनों में बारिश तथा बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जाएगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *