देहरादून : मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा खूब चढ़ा। आंकड़ों पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 32.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। शुक्रवार को भी मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा खूब चढ़ा। आंकड़ों पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 32.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।





