देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के नतीजे बहुत जल्द जारी होने वालें हैं। बोर्ड ने परिणाम जारी करने की तारीख और समय का एलान कर दिया है। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे घोषित करने की तारीख और समय एलान कर दिया है। ताजा बोर्ड 25 अप्रैल, 2026 को सुबह 10 बजे नतीजे घोषित करेगा। राज्यभर के लाखों छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जोकि अब बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकेंगे।परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब छात्र रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बनाए गए 1261 केंद्रों पर दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें हाईस्कूल में 112679 छात्र-छात्राओं में से 110573 संस्थागत और 2106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। जबकि इंटरमीडिएट में 103442 परीक्षार्थियों में से 99345 संस्थागत और 4097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं।पिछले वर्षों के रिजल्ट डेट को देखें तो बोर्ड हर साल थोड़ा पहले परिणाम जारी कर रहा है:पिछले साल रिजल्ट 19 अप्रैल सुबह 11 बजे घोषित किया गया था। कक्षा 10 में जतिन जोशी और कमल चौहान ने टॉप किया था, जबकि कक्षा 12 में अनुष्का राणा ने पहला स्थान हासिल किया। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था।





