मौत से पहले ब्यूटी पार्लर में रिलैक्स करती दिखी त्विषा शर्मा

नई दिल्ली, एजेंसी। बहुचर्चित मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब मौत से कुछ समय पहले का एक आखिरी सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में वह अपने ससुराल से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होती नजर आ रही हैं।फुटेज में त्विषा बेहद रिलैक्स और सामान्य दिखाई दे रही हैं, जिससे उसकी मानसिक स्थिति को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने इस अहम डिजिटल सबूत को जब्त कर लिया है।भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस का टिकट कराया था बुकजांच में यह भी साफ हुआ है कि त्विषा ने 12 मई की सुबह 9:52 बजे भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में टिकट बुक कराया था। वह 15 मई को अजमेर जाने वाली थी, जहां उसके भाई मेजर हर्षित शर्मा की पोस्टिंग है।

इससे मायके पक्ष के उन दावों को बल मिल रहा है कि वह सुसाइड नहीं करना चाहती थी, बल्कि ससुराल के माहौल से दूर जाना चाहती थी। उसकी एक वॉट्सएप चैट भी वायरल हुई है, जिसमें उसने अपनी मां को लिखा था- “मुझे बहुत घुटन हो रही है मां… ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे।”उधर, पुलिस आठ दिनों से फरार चल रहे पति समर्थ सिंह को शुक्रवार देर रात जबलपुर से गिरफ्तार कर भोपाल ले आई है। समर्थ को कटारा हिल्स थाने में भारी सुरक्षा और बैरिकेडिंग के बीच रखा गया है।

पुलिस शनिवार को मेडिकल परीक्षण के बाद उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी।बता दें कि भोपाल कोर्ट से पिछले दिनों जमानत खारिज होने के बाद समर्थ सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने जबलपुर हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। शुक्रवार दोपहर सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली। इसके बाद हाई कोर्ट ने उसे कटाराहिल्स थाना प्रभारी अथवा जांच अधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए।समर्थ का समर्पण कोर्ट ने नहीं किया स्वीकारकोर्ट के आदेश के कुछ समय बाद ही समर्थ सिंह शाम करीब चार बजे जबलपुर जिला कोर्ट पहुंच गया। वह सीजेएम अभिषेक सोनी की अदालत में पेश हुआ और समर्पण की कोशिश की। हालांकि कोर्ट ने यह कहते हुए समर्पण स्वीकार नहीं किया कि उसे भोपाल की सक्षम अदालत में पेश होना चाहिए।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *