नई दिल्ली, एजेंसी। इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीसी) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है।इस भूकंप में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई और एक की मौत भी हुई है। इंडोनेशिया ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित होने के कारण भूकंप के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है।फिलीपींस और मलेशिया के तटीय इलाकों में भूकंप के बाद अलर्टसंयुक्त राज्य अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे) के अनुसार, गुरुवार को इंडोनेशिया के मसाला द्वीप टेरनेट के उत्तरी मोलूका सागर में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके चलते पड़ोसी दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई।





