चारधाम यात्रा में पंजीकरण के बाद तुरंत मिलेगा टोकन

देहरादून। चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को पंजीकरण दस्तावेजों के सत्यापन के बाद तत्काल टोकन मिल जाएगा।जानकीचट्टी, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, माणा के साथ ही धामों में टोकन प्राप्त किए जा सकते हैं। भौतिक सत्यापन बड़कोट, हिना, सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर व गोविंदघाट में किया जा रहा है।चारधाम यात्रा को सहज, सुगम, सुखद व सुरक्षित बनाने के दृष्टिगत सोमवार को एडवाइजरी जारी की, जिसमें यह जानकारी दी गई है।पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल की ओर से जारी यह एडवाइजारी सभी प्रमुख सचिव व सचिव, दोनों मंडलों के आयुक्त, सभी विभागाध्यक्ष व जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजी गई है।

पंजीकरण अनिवार्य चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और इसकी प्रक्रिया को पर्यटक सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से व्यवस्थित किया गया है।यह आधार प्रमाणीकरण से जुड़ी है। आनलाइन पोर्टल, मोबाइल एप्लीकेशन या भौतिक काउंटरों से आधार आधारित पंजीकरण कराया जा सकता है।पंजीकरण के बाद यात्री को पुष्टिकरण अभिलेख व एसएमएस प्राप्त होगा, जिसे भौतिक या डिजिटल रूप में अधिकारियों को दिखाया जा सकता है।पंजीकरण अभिलेखों में क्यूआर कोड और एक विशिष्ट आइडी होती है। फर्जीबाड़े से बचाव को अधिकृत यात्री मित्र उसे स्कैन करते हैं। जिस तिथि का पंजीकरण होगा, उसी दिन यात्रियों को धाम में जाने की अनुमति होगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *