दिल्ली-यूपी सहित उत्तर भारत में अगले 3 दिन राहत के आसार, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

नई दिल्ली, एजेंसी। आज दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। 31 मई तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में कई  कई दिनों की भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए गुरुवार शाम को हुई वर्षा राहत लेकर आई। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राजधानी दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलीं। कई जगह ओले भी पड़े।आज दिल्ली-यूपी में होगी झमाझम बारिश मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में गरमी से राहत की भविष्यवाणी की है। अगले दो-तीन दिन अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्यियस तक कमी हो सकती है। आज दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 15 राज्यों में बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है।31 मई तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में कई स्थानों पर तेज आंधी-तूफान आने के आसार हैं। उप्र के 43 जिलों में तेज आंधी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के श्री गंगानगर में पारा 47.1 तक पहुंच गयामौसम में यह बदलाव कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद आया है। गुरुवार को दिन में दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 तो उप्र के बांदा में 47.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजस्थान के श्री गंगानगर में पारा 47.1 तक पहुंच गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *