जेन-जी के दौर में हिलोरे मार रही भाजपा की युवा पीढ़ी

नई दिल्ली, एजेंसी। बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। सूविरविंद्र बड़थ्वाल, देहरादून। जेन-जी के दौर में हिलोरे मारती युवा आकांक्षाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने को लेकर जहां देश के तमाम दलों में हिचकिचाहट दिखती है, वहीं, भाजपा विभिन्न प्रदेशों से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में युवा नेतृत्व की मजबूत पांत तैयार कर चुकी है। ये नई पौध लंबी पारी खेलने को तैयार है।साथ में विधानसभा चुनावों से लेकर लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए धाकड़ स्टार प्रचारक के तौर पर अपना लोहा मनवा रही है। उत्तर प्रदेश से योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड से पुष्कर सिंह धामी, असम से हिमंता बिस्व सरमा समेत 11 नामों की इस सूची में शनिवार को नया नाम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का जुड़ गया है। इन राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री की औसत आयु 53 वर्ष है।

यदि कुल 16 भाजपा शासित प्रदेशों की बात की जाए तो यह 57 वर्ष है।विभिन्न राज्यों में मिल रही सफलता के पीछे युवा पीढ़ीभाजपा के अश्वमेध यज्ञ को विभिन्न राज्यों में मिल रही सफलता के पीछे युवा पीढ़ी पर जताए जा रहे भरोसे को बड़ी वजह के रूप में देखा जा रहा है। राजनीति में युवा पीढ़ी और उनके सपनों से स्वयं को जोड़कर पार्टी ने जिस तेजी से कदमताल की है, विरोधी दल इसमें काफी पीछे छूटते नजर आ रहे हैं। वैचारिक रूप से कहीं अधिक स्पष्ट और मुखर, संशयवादी राजनीति से दूर और जन केंद्रित मुद्दों को लेकर मुखर इस पीढ़ी के बूते भाजपा राजनीति में नई इबारत लिख रही है।

धामी बने राजनीतिक स्थिरता का चेहराउत्तराखंड में वर्ष 2021 में महज 45 वर्ष की आयु में पुष्कर सिंह धामी को आगे कर भाजपा ने युवा मुख्यमंत्री का दांव खेला। धामी ने साबित किया कि वह हर चुनौती से जूझने को तैयार हैं। पार्टी के इस प्रयोग का एक परिणाम यह भी हुआ कि 21 वर्ष के लंबे समय तक राजनीतिक अस्थिरता से जूझता रहा उत्तराखंड को राजनीतिक स्थायित्व का आधार मिल गया।उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अन्य प्रदेशों के लिए भी माडल बन चुके हैं। हिमंता बिस्वा सरमा का करिश्मा लगातार तीसरी बार असम की सत्ता में वापसी के रूप में सामने है। बंगाल के अभेद्य समझे जाने वाले गढ़ में भाजपा को सत्ता के रूप में मिली कामयाबी में सुवेंदु अधिकारी अग्रणी चेहरों में हैं। उत्साहित भाजपा की कमान अब 45 वर्षीय नितिन नवीन संभाल रहे हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *