देहरादून : उत्तराखंड में जंगल की आग थमने का नाम नहीं ले रही। हालात विकराल होते जा रहे हैं। उत्तरकाशी बड़ेथी में आग के कारण एक गेस्ट हाउस में धुंआ भरने गया। वहां ठहरे करीब 70 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।ती देर रात बड़ेथी स्थित पोखु देवता मंदिर के समीप जंगल में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए आवासीय बस्ती और गंगोत्री हाईवे के करीब पहुंच गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम एफएसएसओ नरेंद्र रावत के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।आग के कारण पास स्थित एक गेस्ट हाउस में धुंआ भरने लगा और खतरे की स्थिति बन गई। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए वहां ठहरे करीब 70 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।बढ़ती गर्मी की वजह से पहाड़ से लेकर मैदान के जंगल जल रहे हैं। वनाग्नि की आग गांवों तक पहुंचने लगी है, जिसकी वजह से कर्णप्रयाग में एक महिला की मौत हो गई और विकासनगर में एक स्कूल जल गया। वहीं ऋषिकेश में एक मधुमक्खियों का प्लांट जल गया। गढ़वाल मंडल में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर जंगल में आग लगी हुई है।





