कल खुलेंगे लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट

चमोली: हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने को लेकर गोविंदघाट और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे को फूलों से सजाया गया है। यात्रियों का पहला जत्था 23 को सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा और हेमकुंड के कपाट खोल दिए जाएंगे।22 मई शुक्रवार को गोविंदघाट से पहला जत्था पंच प्यारों की अगुवाई में आर्मी बैंड की धुन के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा और शनिवार को हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने को लेकर गोविंदघाट और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे को फूलों से जाया गया है। सेना के जवान पहले ही आस्था पथ से बर्फ हटाकर मार्ग सुचारु कर चुके हैं। बुधवार को ऋषिकेश से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया गया। पहले दिन जत्था श्रीनगर पहुंचा और बृहस्पतिवार को गोविंदघाट पहुंच गया।शुक्रवार सुबह अरदास के बाद जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा। रात्रि विश्राम घांघरिया में करने के बाद जत्था 23 को सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा और हेमकुंड के कपाट खोल दिए जाएंगे।गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को पंच प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था रवाना होगा। पहले दिन तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कुछ श्रद्धालु गोविंदघाट पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *