नई दिल्ली, एजेंसी। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हांगू जिले में एक रिहायशी इलाके में मोर्टार का गोला फटने से छह लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक रिहायशी इलाके में मोर्टार का गोला फटने से छह लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना हांगू जिले के दुर्रानी बांदा इलाके में हुई, जब पुलिस एक अभियान चला रही थी।उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने मोर्टार के गोले दागे, जो आम लोगों के इलाके में जा गिरे।मरने वालों में नाबालिग और युवा शामिल थे, जबकि घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।घायलों को इलाज के लिए हांगू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को कोहाट के अस्पतालों में भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि जरगारी, शिनवारी और दुर्रानी बांदा इलाकों में पिछले 48 घंटों से आतंकवादियों के खिलाफ आपरेशन जारी है।





