हैदराबाद। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है। एआईएमआईएम पार्टी ने हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाली पार्टी से अपना गठबंधन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।एआईएमआईएम का कहना है कि हुमायूं कबीर के हालिया बयानों और खुलासों से मुसलमानों की अखंडता पर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने एक कड़े बयान में स्पष्ट किया कि वह किसी भी ऐसे बयान या व्यक्ति से संबंध नहीं रख सकती जिससे मुसलमानों की एकता और अखंडता प्रभावित हो।इस फैसले के साथ एआईएमआईएम ने घोषणा की है कि वह पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों में स्वतंत्र रूप से अपनी ताकत आजमाएगी। पार्टी ने इस मौके पर पश्चिम बंगाल के मुसलमानों की स्थिति पर भी चिंता जताई।एआईएमआईएम ने कही ये बातएआईएमआईएम का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस समेत कई दशकों से धर्मनिरपेक्षता का दावा करने वाली पार्टियों के शासन के बावजूद मुसलमान राज्य के सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक बने हुए हैं। पार्टी ने सामाजिक-आर्थिक रूप से मुसलमानों के हाशिए पर पड़े होने की समस्या को उजागर करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि इस समुदाय की असली आवाज उठाई जाए।





