सावन का तीसरा सोमवार : अवसानेश्वर मंदिर में मौत का तांडव, करंट से भगदड़

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी में रविवार की आधी रात अवसानेश्वर मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के बाहर गैलरी में टिन शेड में लगे लोहे के पोल में करंट आ गया। झटका लगा तो श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 38 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सावन के तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर में आधी रात से ही भीड़ लगी थी। गोमती नदी में स्नान करके श्रद्धालु 12 बजे से ही मंदिर की तरफ बढ़ते गए और लाइन लगती गई। मंदिर परिसर और बाहर का क्षेत्र श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भर गया। आधी रात 1.30 बजे मंदिर के कपाट खुले तो श्रद्धालु बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ने लगे।
करीब आधे घंटे बाद लगभग 2.00 बजे मंदिर के बाहर गैलरी में लगे टिन शेड के पोल में करंट उतर गया। झटका लगा तो श्रद्धालु बचाव के लिए पोल से दूर भागने लगे। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ ही देर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस-प्रशासन राहत बचाव में जुटा। लोगों को समझाकर शांत किया जाता, तब तक अफरातफरी बढ़ गई थी।
पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। सभी को सीएचसी हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज भेजा गया। वहां डॉक्टरों और स्टाफ ने तत्काल इलाज शुरू किया। त्रिवेदीगंज सीएचसी में लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी प्रशांत (22) और एक अन्य युवक की मौत हो गई। बाकी 38 घायलों में से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

घायलों में 29 लोगों का हैदरगढ़ सीएचसी में इलाज चल रहा है।
रीतू (30) रामपुर कुकहा, थाना शिवरतनगंज
शिवकुमार (20) कनवा हैदरगढ़
अमर (20) कनवा हैदरगढ़
गीता (28) पत्नी रामप्रसाद कमेला सुबेहा
ज्योति (13) पुत्री भवानी प्रसाद चौबीसी हैदरगढ़
विवेक (18) सतरिख
अर्जुन शिवगढ़ रायबरेली
अनन्या रावत (12) पुत्री शिवबोधन
मधु (25) पत्नी भारत सफीपुर सुबेहा
सोनी (12) पुत्री भारत
कांति (18) पुत्री गंगाप्रसाद बनकोट हैदरगढ़
शिवानी (13) पुत्री रामअभिलाष बनकोट
रंजना पांडेय (28) पत्नी रोहित पांडेय कनवा हैदरगढ़
सुभाष (18) बस्तीगंज हैदरगढ़
रूपेंद्र (18) देवगरपुर हैदरगढ़
हर्षित (15) भिखरा हैदरगढ़
समजीत (20) देवगरपुर हैदरगढ़
शिवा (18) हसनपुर लोनीकटरा
सोनम (13) पुत्री भारत सफीपुर सुबेहा
काजल (8) पुत्री रामफेर सफीपुर सुबेहा
गुलशन बखास नवाबगंज
अजय (19) रुकनापुर त्रिवेदीगंज
शुभम (24) पूरे बिलास हैदरगढ़
देवेंद्र (15) रुकनापुर त्रिवेदीगंज
शिव (18) कोलाहदा हैदरगढ़
साहब सरन (24) भिखरा हैदरगढ़
सरवन (22) भिखरा हैदरगढ़
शंकर (30) भिखरा हैदरगढ़
अनुज चौरसिया (17) लाही हैदरगढ़

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *