पटना। बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार (15 अप्रैल) को शपथ लेते ही सम्राट चौधरी कई अहम राजनीतिक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लेंगे।सबसे बड़ा रिकॉर्ड यह होगा कि वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बिहार में पहले मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके अलावा, उप मुख्यमंत्री के पद से सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाले वे राज्य के गिने-चुने नेताओं में शामिल हो जाएंगे। करीब 59 वर्षों बाद वे इस उपलब्धि को दोहराएंगे-इससे पहले 1967 में उप मुख्यमंत्री बने जननायक कर्पूरी ठाकुर ने 1977 में मुख्यमंत्री पद संभाला था।
भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ. भीम सिंह के अनुसार, बिहार की राजनीति में उप मुख्यमंत्री का पद हमेशा से सत्ता संतुलन का प्रतीक रहा है।1957 में श्रीकृष्ण सिंह की सरकार में पहली बार यह पद बनाया गया था, जब अनुग्रह नारायण सिन्हा को उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था।तब से अब तक लगभग 10 नेता इस पद पर रह चुके हैं, लेकिन कर्पूरी ठाकुर ही ऐसे नेता थे, जो आगे चलकर मुख्यमंत्री बने। अब सम्राट चौधरी इस सूची में दूसरा नाम जोड़ने जा रहे हैं।नीतीश युग में उप मुख्यमंत्रियों की भरमारनीतीश कुमार के दो दशक लंबे राजनीतिक दौर में बिहार में सबसे अधिक उप मुख्यमंत्री बनाए गए। इस सूची में सुशील कुमार मोदी, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, तेजस्वी यादव, विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी जैसे नाम शामिल हैं।





